पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मान सम्मान दिलाना था पण्ड़ित जी का सपना- स्वतंत्र देव सिंह

फिरोजाबाद।(आरएनएस ) पण्ड़ित दीन दयाल उपाध्याय का सपना अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति को मान सम्मान दिलाना था। जिसे केन्द्र व प्रदेष की भाजपा सरकार पूरा करने का काम कर रही है।
उक्त विचार भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को सिरसागंज के गिरधारी लाल इंण्टर कालेज के मैदान में सीएए के समर्थन में आयोजित विषाल जनसभा को सम्बोधित करने के बाद मीड़िया से रूबरू होते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्व0 उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई है। उन्होंने कहा कि पण्ड़ित जी ने संघ के प्रचारक के रूप में जीवन यात्रा षुरू की। इसके बाद उनका राजनैतिक क्षेत्र में प्रवेष हुआ और एक तपस्यी व त्यागी के रूप में उनके अथक प्रयास के कारण 1951 में यह यात्रा षुरू की और 1967 में 6 से 7 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। 1968 में पण्ड़ित दीनदयाल उपाध्याय की मुगलसराय स्टेषन पर हत्या कर दी गई। उनका सपना था कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मान सम्मान मिले। गांव की सड़कंे अच्छी हो, प्रत्येक व्यक्ति को भोजन व षिक्षा मिले। आज भाजपा की सरकार उनकी नीतियों के साथ आगे बढ़ रही है। सीएए कानून नागरिकता देने का कानून है। इससे किसी को कोई नुकसान नही है। दिल्ली में भाजपा की सीटे कम आने के सबाल पर उन्होंने कहा कि हम आगे बढ़ रहे है हमारा ग्राफ बढ़ा है। मेरा काम परिश्रम करना है जो में कर रहा हूं।