पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बनाया बंधक


अयोध्या। विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए सूबे के मुखिया  योगी आदित्यनाथ का आगमन जनपद अयोध्या में हुआ। इस अवसर पर युवक कांग्रेसी कार्यकर्ता भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संविधान की प्रस्तावना की मूल प्रति भेंट करना चाहते थे। संविधान की प्रस्तावना भेंटकर वे सांकेतिक रूप से अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सुबह से ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला के देवकाली स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे थे । कार्यकर्ताओं का मानना था किस संविधान की प्रस्तावना की मूल प्रति भेंट करने की वजह मुख्यमंत्री को संविधान की मूल भावना एवं इसकी प्रस्तावना का बोध कराना था।
परन्तु मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आवास पर ही नज़रबंद कर लिया। तदोपरांत मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह और उनके साथ सीओ सिटी अरविंद चैरसिया प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला के निवास स्थान पर गए जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाया बुझाया जिस से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें “संविधान की प्रस्तावना“ की प्रति सौंपी। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि भाजपा शासन में पूरे प्रदेश में गुंडाराज-जंगलराज व्याप्त है। समाज का हर वर्ग खुद को इस सरकार में असुरक्षित पा रहा है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बहुतायत में हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।भाजपा सरकार अपने क्रियाकलापों से लगातार ही संविधान और इनकी मूल भावना को चोटिल करती रही है।
इस अवसर पर अनुभव जायसवाल, सावन शर्मा, संदीप यादव, प्रत्यूष सिंह, शिवा यादव, शुभम तिवारी, सुमित यादव, नीरज गौड़, शुभम कुमार, अमृत गौड़, अनुराग पाण्डेय, रवि, निशांत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।