भाजपा ने आगामी चुनाव को लेकर कसी कमर:- मानवेन्द्र सिंह


जालौन/उरई। आगामी पंचायत व एमएलसी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक प्रत्याशियों की जीत के लिए लोगों को तैयार करें। जिला पंचायत चुनाव पार्टी अपने सिंबल से लड़ेगी। इसके लिए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं यह बात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चैहान ने स्थानीय गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की एक कार्यशाला स्थानीय गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर उर्फ बनाजी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चैहान के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ने उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि एमएलसी चुनावों के साथ ही जिला पंचायत चुनाव व पंचायत चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। ताकि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जीत दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए एकजुट होकर बूथ स्तर तक लोंगों को पार्टी की नीतियों व कार्यों को लोगों को बताएं। सभी लोग आपसी बैर भाव भुलाकर पार्टी हित में एकजुट हो जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आम जनता के हित में कार्य कर रही है। पार्टी की नीतियां आम जनता के हित में हैं। इसकी जानकारी न होने के चलते लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। इसके लिए लोगों को जानकारी देने के साथ ही उनके हित की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा ने किया। इस  मौके पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, सुदामा दीक्षित, अन्नू शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, अन्नू शर्मा, सोनू चैहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।