भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मधु शर्मा।


मथुरा। भाजपा के ब्रज क्षेत्र संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने पार्टी के जिला कार्यालय पर नव गठित जिला कार्य समिति की बैठक ली। इस दौरान भाजपा की प्रदेश व केन्द्र सरकारों की ओर से  चलयी जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने का फैसला लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।
बैठक की  अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष मधु शर्मा ने की। जिलाध्यक्ष ने कहाकि जो प्रस्ताव सदन में रखा गया है वो पंडित दीनदयाल उपाध्य के सपनों का प्रस्ताव है। पंडित जी अंत्योदय पंक्ति के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति के चहरे पर मुस्कान कैसे आये यह सपना हमेशां देखा करते थे। अब आप अपने ब्रज को नये रूप में देखेंगे।
कार्यसमिति में सदन के समक्ष जिलाउपाधक्ष संजयलवानिया ने एक राजनैतिक प्रस्ताव रखा। जिसमें कहा गया कि सरकार की लगभग 150 योजनाएं मुख्यरूप से चल रही हैं। उन्होंने प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उसके बाद सदन से सुझाव मांगे गए। प्रस्ताव का समर्थन करते हुए राजकुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक चैधरी प्रणतपाल सिंह ने कहा कि जो प्रस्ताव सदन में रखा गया है। पूरे सदन ने प्रस्ताव का समर्थन किया व प्रस्ताव को पूरे सदन की सहमति से पारित किया गया। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक अजय पोईया, श्याम सिंह अहेरिया, जिला महामंत्री सत्यपाल सिंह, महिपाल, देवेश पाठक, जिला मीडिया प्रभारी अजय परखम, जिला उपाध्यक्ष विवेक चैधरी, अमित चैधरी, अनिल चैधरी, संजय लवानिया, मनीषा, संजय प्रताप, पीयूष राघव, मंत्री प्रवीण पाल, रवि अहेरिया, गौरव, पीयूष, मुकेश भार्गव व सभी मंडल अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।