जमीनी विवाद को लेकर थानगांव इलाके में चली गोली, तीन लोग घायल

रेउसा (सीतापुर)।  काफी पुराने समय से चल रहे जमीनी विवाद में थाना इलाके में बुधवार की सुबह दो पक्ष आमने.सामने हो गए। विवाद में एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली में एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों पर विवाद को लेकर मुकदमे भी चल रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद घायलों को समुचित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आवश्यक कार्यवाही की बात कह रही है। मामला थाना थानगांव इलाके का है। थानगांव थाना इलाके के कारीपुरवा मजरा सरैया भटपुरवा में दो परिवारों के बीच में जमीनी विवाद काफी पुराना चल रहा था। जिसके विभिन्न धाराओं में मुकदमा थाने में दर्ज भी हैं। जिसको लेकर बुधवार की सुबह एक पक्ष के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग अवैध असलहों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर लड़ाई झगड़े के बाद फायरिंग कर दी। जिसमें गुलाब चंद्र पुत्र जगमोहन उम्र 28 वर्ष, रोहित पुत्र राम सागर उम्र 25 वर्ष, वीरेश पुत्र जगमोहन उम्र 35 वर्ष निवासी कारीपुरवा मजरा सरैंया भटपुरवा थाना थानगांव घायल हो गये। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण इकऋा होने लगे। ग्रामीणों को आते हुए देखकर दूसरे पक्ष के गांव के ही रामप्रेम पुत्र बैजनाथ, वीरेंद्र पुत्र रामप्रेम, कमलेश, अवधेश, जगराम, प्रताप, राम अकबाल पुत्र बैजनाथ, संतोष पुत्र राम अकबाल  सहित करीब आठ लोग अवैध शस्त्रों से फायरिंग करते हुए फरार हो गये। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी थाना थानगांव पुलिस को फोन द्वारा दी गई। पुलिस द्वारा घटना पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। तीनों लोगों को गोलियों के छर्रे कई जगह शरीर पर लगे हुए थे जिसके चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है। पूर्व में इन लोगों पर धारा 147, 148, 504, 506, 354, 452, 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। एहतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है। संजीव कुशवाहा थानाध्यक्ष थानगांव घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। पुराना जमीनी विवाद था दोनों पक्षों में आरोपियों की तलाश की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।