जिला पंचायत अध्यक्षा ने आयोजित किया होली मिलन

सुल्तानपुर ।होली मिलन समारोह में जमकर  फूल व अबीर-गुलाल उड़ा। । बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जोन्स कान्वेंट स्कूल गनापुर स्कूल प्राँगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व शिवकुमार सिंह द्वारा आयोजित किया गया । होली समारोह में पल्लवी सामाजिक नाट्य संस्था के द्वारा सांस्कतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में विधायक सूर्यभान सिंह ,सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह ,डॉक्टर ओपी त्रिपाठी ,जिला पंचायत सदस्य बबिता तिवारी ,मुदस्सर हुसैन ,चाँदनी किन्नर ,शुकई मौर्य ,प्रधान महेश जायसवाल ,डॉक्टर नफीस अहमद ,सिराज अहमद ,शिवम श्रीवास्तव आदि लोगो का आयोजक द्वारा माल्यार्पण कर और अबीर लगाकर स्वागत किया । विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि होली मिलन के ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से समाज के लोगों को आपस में होली खेलने का अवसर मिलता है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह ने कहा कि होली मिलन के ऐसे कार्यक्रमों में समाज की उन्नति पर चर्चा जरूर होनी चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ,गीताजंलि सिंह ,पुष्पांजलि सिंह ,राहुल वर्मा ,जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी उदय भान सिंह ,जिला पंचायत सदस्य दारोगा यादव ,पिंकू शुक्ला ,मीना सिंघानिया ,राजीव पांडेय ,परवेंद्र सिंह ,राजेश शुक्ला , अरविंद सिंह ,निर्मल सिंह ,प्रधान कृष्ण कुमार यादव ,श्याम प्रीति ,विजय बहादुर सिंह सहित सैकड़ों लोग होली मिलन समारोह में मौजूद रहे ।