नगर निगम के सफाई व्यवस्था के दावे हुये फेल, सड़के हुई जलमग्न


फिरोजाबाद।फिरोजाबाद में षनिवार की रात्रि हुई बारिश, ओलावृष्टि व सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आमजन को पुनः सर्दी का अहसास होने लगा तो वही फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान परेषान है। किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरे खिंच गयी। वही नगर में निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी। सडके जलमग्न हो गयी।
जनपद में षनिवार की रात्रि से शुरू हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से मौसम भी एकदम से बदल गया और ठंडी ठंडी हवायें चलने लगीं। जिससे आमजन को सर्दी का अहसास होने लगा। इसके साथ ही किसानों की चिंतायें भी बढ़ गयी हैं उन्हें अपनी खेत में खड़ी तैयार फसल की चिंता सताने लगी। लोगों का यह भी कहना था की यदि बारिश से किसानों की फसल पर प्रभाव पड़ा तो मंहगाई बढ़ने के आसार है। गाँव हरदासपुर सिंघी में बेदपाल सिंह यादव के मकान पर कुदरती विजली का प्रकोप गिरा जिसमें मकान का आधा हिस्सा टूट कर गिर गया मकान गिरने से एक भैस और तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हुए है। सूचना पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित किसान को ढ़ंाड़स बंधाया है। इस दौरन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नीरज वर्मा, मनोज भटेले आदि मौजूद रहे। इधर मक्खनपुर के गांव गैलरई निवासी षिषुपाल सिंह, अजयपाल सिंह, सुघर सिंह व रनवीर की खेतों में खड़ी फसल बारिष व ओलावृष्टि से बर्वाद हो गयी। इसके साथ ही जनपद की तहसील टूण्डला, सिरसागंज, जसराना, षिकोहाबाद, फिरोजाबाद में बारिष व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।