पेड गिरने से मकान हुआ धराशाही

एट/उरई। वन निगम की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ी। कटाई के दौरान दो पेड़ एक साथ मकान पर गिर पड़े। जिससे मकान भरभराकर गिर गया। मकान के नीचे बनी दुकान में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। हालांकि तीन लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए। गृहस्वामी ने वन निगम से मुआवजे की मांग की है।
कोटरा रोड हाईवे पुल बस स्टैंड के पास ऐंधा निवासी शिवकुमार शर्मा ने कुछ दिन पहले मकान बनवाया है। वह उसी में चाय-नाश्ता का होटल भी चलाते हैं। यहां वन निगम की ओर से यूके लिप्टस के पेड़ों की कटान कराई जा रही है। जहां पर मजदूरों ने लिप्टिस के पेडो को ऊपर से छांटने के बजाए पेड़ों को नीचे से काटना शुरू कर दिया। इससे यूके लिप्टस का एक पेड़ मकान की तरफ गिरा और दूसरे पेड़ पर जा टिका। कुछ ही देर बाद दोनों पेड़ शिवकुमार के मकान पर गिर गए। इससे दुकान का टीनशेड भरभरा कर गिर गया। यह देख टीनशेड के नीचे बैठे शिवकुमार शर्मा, बहू विमलेश एवं लड़का रामप्रताप और नाती राज व गौरी शोर मचाते हुए बाहर भागे। वहीं पर कुछ लोग चाय पीने के लिए पहुंचे उसी समय पेड गिरने का नजारा सामने आया जिसे देखकर वहां पर भगदड मच गई। हालाकि कुछ लोग उसमे नीचे दब गए। जिन्हे मामूली चोटें आयी।