पेपर लीक मामले में प्राचार्य और कप्यूटर आपरेटर पहुंचा जेल, लिपिक फरार


फिरोजाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नोडल अधिकारी व ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय के प्राचार्य और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीम ने शुक्रवार मध्यरात में टूंडला में बनाए नोडल सेंटर ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज पर छापा मार कार्यवाही की थी। टीम को कॉलेज में पेपरों के सेट कम मिले थे। नोड़ल अधिकारी व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह से पूछताछ के बाद टीम ने इन पेपरों को उनके आवास से बरामद किये थे। उनके घर से बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा की एक ओआरएम सीट भी बरामद हुई थी। टीम ने सभी दस्तावेज जब्त करते हुए गत शनिवार को प्राचार्य बहादुर सिंह, लिपित वीरेंद्रपाल सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इमरान रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार की रात प्राचार्य बहादुर सिंह व कम्प्यूटर आपरेटर मोहम्मद रजा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेजा है। पुलिस फरार लिपिक की तलाष कर रही है।