राम जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में बनी रणनीति

फर्रुखाबाद संवााददाता। श्रीराम विविध कला केन्द्र की हुई बैठक में राम जन्मोत्सव मनाये जाने एवं शोभा यात्रा के संदर्भ मंे रणनीति बनाकर व कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गयी।
शहर के लाल सराय स्थित किशन कन्हैया सक्सेना के आवास पर श्री राम विविध कला केन्द्र द्वारा श्री राम जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा के संदर्भ में प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दिनांक 25 मार्च 2020 दिन बुधवार से नवाॅपरायण पाठ दिनांक 02 अप्रैल 2020 तक तथा श्री राम जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा व नगर को भव्यता प्रदान करने हेतु एक माह से अपने हाथ की पैन्टिग के द्वारा भगवान के जीवन की लीलाओं का वर्णन किया जायेगा। जिसमें 20 गेट 16 फीट ऊँचाई पर भगवान श्री राम की पेन्टिंग व रंगीन लाईटों के साथ सुशोभित किये जायेंगे। इसी के साथ भगवान की शोभा यात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं मां दुर्गा तथा श्री रामचरित मानस मंदिर की झांकियां नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करेंगी। इस मौके पर अरूण प्रकाश तिवारी ददुआ, अशोक वर्मा, किशन कन्हैया सक्सेना, अशोक मिश्रा, संतोष अग्रवाल, विमलेश मिश्रा, अजय कृष्ण, शांति स्वरूप त्रिपाठी, चन्द्रधर पाण्डेय, राजगौरव पाण्डेय, राजीव कुमार पुरवार, श्रवण कुमार शुक्ला, अशोक गुप्ता, शीलेन्द्र सक्सेना, सत्यम दीक्षित, गोपाल मिश्रा, अंशित दीक्षित, छवि शुक्ला, आशीष दीक्षित, गोपाल दीक्षित, रवि बाइपेई, पुरूषोत्तम शुक्ला, सुदामा टण्डन, अमित शर्मा, केशव तिवारी, राघव तिवारी, आलोक सक्सेना आदि सहित कला केन्द्र के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।