सामूहिक विवाह जैसे आयोजनो से लगती फिजूल खर्चाे पर रोक-बसंत

उरई। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन करने से जहां पर फिजूल खर्चे की बचत होती है तो वहंी पर गरीब बेटिओ की शादी करने मे परिजनो को किसी तरह की परेशानी नही होती है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक सामूहिक विवाह आयोजनो मे सहभागिता करनी चाहिए। जिससे शादी विवाह मे हो रहे फिजूल खर्च पर रोक लग सके। उक्त बात बसंत महेश्वरी द्वारा कही गई।
नगर में स्थित मां संकटा देवी मंदिर पर श्री मां संकटा देवी मंदिर समिति द्वारा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह यज्ञ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। सर्व प्रथम सभी दूल्हो की नगर मे बैंण्ड बाजो के साथ बारात निकाली गई। बारात नगर के मुख्य मार्गो पर घूमती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुची जहां पर कन्या पक्ष के लोगो ने मंत्रोच्चारण के तहत दूल्हो का टीका किया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी जोडो ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर एक साथ रहने की कसम खाई इसके उपरान्त अग्नि को साक्षी मानते हुए सभी ने सात फेरे लिए तदुपरान्त सभी जोडो की विदा की गई। विदाई के समय कन्यापक्ष के लोगो के आंखो से आसूं झलक पडे। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष बसंत महेश्वरी द्वारा बताया गया कि प्रति वर्ष 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह यज्ञ संपन्न कराया जाता है और प्रतिदिन मंदिर समिति द्वारा गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया जाता है और धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा मरीजों को भी देखा जाता हैं समिति के उपाध्यक्ष संजय दुबे नारायणपुरा ने बताया कि सभी कन्याओं को समिति द्वारा जरूरतमंद उपहार भेंट किए जाते हैं एवं भोजन की व्यवस्था कराई जाती है जेबी राजपूत एवं राकेश बाबू गुप्ता ने कहा कि सभी वर व कन्याओं की भोजन व्यवस्था की जाती है बृजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष द्वारा पूरे विवाह यज्ञ में खर्च इत्यादि की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे इसका विशेष ध्यान दिया जाता है तुलसीराम सोनी ने बताया कि सभी कन्याओं व वर का चयन बड़ी देखरेख में किया जाता है जिसमें कन्या की उम्र कम से कम 18 वर्ष एवं वर की उम्र 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए अवधेश तिवारी द्वारा कन्याओं को सजाने व संवारने के लिए ब्यूटी पार्लर की व्यवस्था की जाती है महिला मंडल द्वारा उपहार देखरेख व्यवस्था होती है समिति के पदाधिकारी बसंत महेश्वरी, संजय दुबे, राकेश पालीवाल, राकेश बाबू गुप्ता, बृज किशोर गुप्ता, तुलसी राम सोनी, जेपी राजपूत, डॉक्टर संतोष रामाश्रय, भाई जी बाबूराम किराना महेंद्र गुप्ता, शिवराम दादी, मनोज दुबे, हरि किशोर गुप्ता, दिलीप सोनी, आशीष श्रीवास्तव, राजेश कंथारिय,ा संजय गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, अंकित तिवारी, आशीष गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। इस विवाह के उपरांत नए जोड़े को उपहार स्वरूप नाक की बाली (सोने की) पायल 1 जोड़ी (चाँदी की), बिछिया 2 (जोड़ी चाँदी के), मंगलसूत्र हार एवं टॉक्स इसके अलावा घर गृहस्ती की जरूरत की चीजें जैसे अलमारी, कुर्सी, पंखा, डिनर सेट, बेड, रजाई गद्दा, तकिया, बेडशीट आदि भेंट किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियो व समिति के पदाधिकारियो ने वर वधुओ को आशिर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।