विजय गौड़ सपा में शामिल

लखनऊ,। दुन्द्धी से सात बार विधायक रहे विजय सिंह गौड़ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि विजय सिंह के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। विजय सिंह ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने  कहा कि सभी दलों ने आदिवासी समाज को धोखा दिया है। सपा पर पूरा विश्वास है कि वह हमारे समाज को पूरा सम्मान देगी। सपा सरकार में आदिवासियों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की गयी थी। दोबारा 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर आदिवासियों का भाग्य उदय हो सकेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजय यादव, इश्तियाक खान एवं वीरेन्द्र सिंह गौंड भी उपस्थित रहे।