आज का राशिफल





 

 

 

 

 

 

 


मेष:आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
वृषभ:आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन:आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी।
कर्क:भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है।
सिंह:आज का दिन मिश्रित फलकारक है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे।
कन्या:आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला:आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक:आज आपका मन अशांत एवं परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
धनु:आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर:बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ:आज का दिन बुद्धि विवके से नई खोज करने में व्यतीत होगा। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।
मीन:संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।
००
 

 


 




 

Attachments area