जुमा की नमाज के दौरान सीओ सिटी अरविन्द चैरसिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई जुमा की नमाज


 पुलिस अधिकारियों ने किया भ्रमण
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने  शुक्रवार की नमाज को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अयोध्या व चैक के साथ-साथ जनपद अयोध्या के विभिन्न स्थलो का भ्रमण किया। जनपद के विभिन्न मस्जिदों में आज जुमा की नमाज शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमणशील रहे। जिलाधिकारी ने समस्त जोनल सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करानें के निर्देश दिये। उन्होनें आगे भी समस्त अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि जनपद में पूरी तरह से शान्ति व्यवस्था बनी हुई है। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से आपसी भाईचारे को बनाये रखते हुए अयोध्या की परम्परागत गंगा-जमुनी तहजीब के अनुरूप शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।