महाराष्ट्र में भाजपा उड़ा रही संविधान की धज्जियां: अवधेश प्रसाद

महाराष्ट्र में भाजपा उड़ा रही संविधान की धज्जियां: अवधेश प्रसाद
अयोध्या।(आरएनएस) महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर अवैधानिक रूप से भाजपा ने सरकार बनाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई है यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व राजभवन का इतना बड़ा दुरुपयोग इतिहास में पहली बार हुआ है उन्होंने कहा कि जब यह स्पष्ट हो गया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ,शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं तब यह खबर आना कि महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही है जो कि लोकतंत्र के साथ मजाक है उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सरकार बनाने का कोई भी आंकड़ा नहीं है लेकिन राज्यपाल ने रातों-रात भाजपा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सहित पूरे देश की आधी से ज्यादा जनता सो रही थी और उठने पर पता चला कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हट गया और भाजपा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली सपा के पूर्व प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाई है जिसका जवाब आने वाले समय में देश की जनता देगी।