महिलायें डरें नहीं, हिंसा का मुकाबला करें, पुलिस उनके साथ है


हमीरपुर/25 नवम्बर 2019/सोमवार।(आरएनएस) थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार सिंह ने कहा कि महिलायें डरे नहीं अपने ऊपर होने वाली हिंसा का मुकाबला करें। पुलिस उनके साथ है। पुलिस की हेल्पलाईन-112 पर शिकायत करें। पुलिस महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने की पहल कर रही है। वे जेण्डर आधारित गैर बराबरी व महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान में 20 गांव की महिलाओं और किशोरियों को सम्बोन्धित कर रहे थे। समर्थ फाउण्डेशन एवं सहयोग संस्था के द्वारा आयोजित पुलिस थान परिसर कुरारा में महिलाओं और किशोरियों का भ्रमण कराकर महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाव के लिये पुलिस की भूमिका के बारे में समुचित जानकारी थाना प्रभारी ने दी। महिला कांसटेबिल शिवानी यादव ने महिला हेल्पलाईन-181, 1090 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पहचान गुप्त रखी जाती है। किसी भी प्रकार की हिंसा को सहन न करें। छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें। पुलिस हर सम्भव मदद करेगी। समर्थ फाण्डेशन के देवेन्द्र गांधी ने कार्यक्रय के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता शिवशरन सिंह यादव ने भी महिला अधिकारों पर प्रकाश डाला, रानी, रजन दुलारी, कुती, प्रभा, ममता, उर्मिला, सावित्री, प्रेमा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की थी।