सहा......तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन


सहारनपुर में सपा की बैठक को सम्बोािधत करते पूर्व नगराध्यक्ष।
सहारनपुर।(आरएनएस) समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि आज महानगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं जिस कारण लोग अकारण ही मौत का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए यातायात पुलिस व जिला प्रशासन जिम्मेदार है। फैसल सलमानी आज यहां गन्ना भवन स्थित सपा नेता नवाब गुर्जर के आवास पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज महानगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के कारण लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। सड़कों पर ट्रकों की लम्बी लाईन के कारण स्कूली बच्चे जाम में फंसने को मजबूर हैं। सपा महानगर अध्यक्ष परीक्षित वर्मा व चै. अब्दुल गफूर ने कहा कि आज जिले में बुखार का कोहराम मचा हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस तरफ गम्भीर दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों को उपचार के अभाव में जान गंवानी पड़ रही है। नवाब गुर्जर व फहाद सलीम ने कहा कि यदि यातायात व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में मोहित कश्यप, यूनुस अंसारी, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी, वासिल तोमर, अमर सिंह गुर्जर, सैय्यद चांद हुसैन, हसीन कुरैशी, महजबी खान, सतीश गुर्जर, बाबूराम चैहान, जानी चैधरी, अभिनव चैधरी आदि मौजूद रहे