विधायक केरकेट्टा ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू


कोरबा 25 नवम्बर (आरएनएस)। ग्राम पंचायत खैराडुबान में पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा का आगमन हुआ। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने विधायक का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया। विधायक केरकेट्टा ने कहा कि राज्य शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में भी योजना संचालित है। क्षेत्र के लोग योजना का लाभ उठाएं। विधायक केरकेट्टा ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।