छाया रहा कोहरा, गलन बनी मुसीबत


जौनपुर। पर्वतीय इलाकों में हुए हिमपात का असर दिखने लगा है। गलन बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट होने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार की सुबह से देर ष्षाम तक कुहरा छाया रहा और सूरज के दर्षन नहीं हो सके। बढ़ रही ठंड के बीच सुबह व शाम लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। उधर, फॉगी वेदर को देखते हुए कई ट्रेनों को पहले ही रद्द किया जा चुका है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।दिन प्रतिदिन बढ़ने वाली ठंड से जनमानस पर असर पड़ने लगा है। ठंड भरी सुबह के बाद दोपहर में मौसम कुछ समय के लिए सामान्य हुआ। मौसमविदों की मानें तो पछुआ के रफ्तार पकड़ने पर अगले एक दो दिनों में शीतलहरी का असर दिख सकता है। रात में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। मौसम में हो रहे बदलाव का सबसे अधिक असर रेलवे बस अड्डो पर पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने सबसे अधिक दिक्कत महिलाएं, बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है  कि पर्वतीय भागों में बर्फ गिरने की वजह से मौसम बदला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।