डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का किया भ्रमण


बहराइच 26 दिसम्बर। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे तथा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगो को अफवाहों व अराजक तत्वों से सतर्क रहने तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी।