दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार 


एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद फरार हुए आरोपी को सम्बंधित थाना पुलिस द्वारा गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है। 
 अलीगंज थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि थाने में दर्ज मुकदमा धारा 363, 366, 376 एवं 4 पोक्सों एक्ट में एक व्यक्ति फरार चल रहा था। थाना पुलिस को गुरूवार को सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी अलीगंज कके कैल्ठा तिराहा पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस द्वारा अमुक स्थान पर दबिश देकर अलीगंज के ग्राम मुहम्मदनगर बझेरा निवासी दुष्कर्म के आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया।