गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ

 गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्राकलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ
रुदौली-अयोध्या ।(आरएनएस)गायत्री परिवार द्वारा 12 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। गायत्री महायज्ञ 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक चलेगा। मंगल कलश यात्रा यज्ञ स्थल रामलीला मैदान ख़्वाजाहाल से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। पीली चुनरी में सिर पर मंगल कलश लिए हुए नगर की सैकड़ो महिलाएं आकर्षण का केंद्र रही। वैदिक मंत्रोच्चारण व गायत्री मंत्र के साथ विधि विधान से कलश की स्थापना यज्ञ स्थल पर हुई। पुरोहित राजेश मिश्र की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुए। कलश यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। सोमवार से राम कथा शुरू होगी। कथा वाचिका मंदाकिनी रामकिंकर है। शाम छह बजे से रात दस बजे तक कथा 30 दिसंबर तक चलेगी। 30 दिसंबर को गायत्री दीप महायज्ञ होगा। 31 दिसंबर को विशाल भंडारा आयोजित होगा।
कलश यात्रा में प्रमुख रुप से विधायक रामचंद्र यादव, मृदुल मनोहर अग्रवाल, राजेश बंसल, दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश यज्ञसैनी, गोपी कसौधन, अनुराग अग्रवाल, राजेश सोनी, नानक चैरसिया,शैलेंद्र श्रीवास्तव,सूरज पांडेय,गणेश अग्रवाल शामिल रहे।