जायन्ट्स सहेलियों ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस का त्योहार



 

 फफूंद / औरैया।

    क्षेत्र के ग्राम सराय बिहारीदास ( सरैया) के प्राथमिक पाठशाला में समाज सेवी संस्था जायंट्स सहेली ग्रुप आफ दिबियापुर की सहेलियों ने क्रिसमिस पर्व की पूर्व संध्या पर बच्चों के साथ केक काटा तथा उपहार देकर बच्चों के साथ धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया । 

            थाना क्षेत्र के ग्राम सराय बिहारीदास (सरैय्या) के प्राथमिक विद्यालय में जायन्ट्स ग्रुप सहेली संस्था की अध्यक्षा सुधा भारतीय ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी साथ ही उन्होंने जायंट्स ग्रुप की अन्य सहेलियों के साथ मिलकर बच्चों को उपहार भी दिए  इस मौके पर ग्रुप की सहेलियों ने 70 बच्चों को गर्म टोपे देकर उन्हें सर्दी से बचाने का प्रयास किया तथा बच्चों को बिस्किट टॉफी आदि बांटकर  क्रिसमस का त्यौहार  मनाया इस मौके पर समाजसेवी पूर्व चेयरमैन मुकेश भारतीय भी उपस्थित रहे । उन्होंने कहा की भारत में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं तथा हर धर्म में अनेक प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं हम सभी को मिलकर हर त्योहार और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए जिसमें से क्रिसमस भी एक ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्योहार हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था।

           इस मौके पर जायंट्स ग्रुप की सहेली बीना गुप्ता सुनीता त्रिपाठी रेखा गुप्ता पुष्प लता वर्मा भारतीय पोरवाल शिखा अग्रवाल तथा ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।