झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में कांग्रेसजनों ने हर्ष की लहर


शाहजहांपुर। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने की खुशी में कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर व मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। सोमवार को झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे खुलते ही कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े। और प्रसाद भवन पर कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि अब जनता भाजपा का सच जान चुकी है। झूठ के दम पर ज्यादा दिनों तक आम जनता को बेवकूफ नही बना सकते हो। भारत की जनता बहुत समझदार है। जब से भाजपा ने सत्ता सँभाली है देश की आर्थिक स्थिति गिरती ही जा रही है। भाजपा देश को गृहयुद्ध की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब जनता सब देख रही है भाजपा की जमीन धीरे धीरे खिसकने लगी है आने बाला कल कांग्रेस का है। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष कौशल मिश्राए रजनीश गुप्ता मुन्नाए अदीब अहमदए विश्वदीप अवस्थीए मनिल वाजपेयीए पवन मिश्राए कृष्ण मोहन मिश्राए अनूप वर्माए तसनीम अली खां आदि लोग मौजूद रहे।