’झारखंड में महागठबंधन की जीत पर अमेठी में कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी ने मनाया जश्न

अमेठी।' झारखंड राज्य में महागठबंधन  की जीत पर पूरे देश में कांग्रेस, राजद एवं अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ जश्न मना रहे हैं एवं एक दूसरे को लड्डू खिला रहे हैं। झारखंड में महागठबंधन की जीत का जश्न आज वीवीआईपी लोकसभा क्षेत्र अमेठी जो पूर्व में कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था वहां के पूर्व सांसद राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला। नेहरू - गांधी परिवार के करीबी युवा नेता प्रांजल तिवारी कांग्रेस के युवा साथियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया।               मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी  ने कहा कि यह लोकतंत्र एवं झारखंड राज्य के जनता की जीत है आने वाले समय में देश के समस्त राज्यों के चुनाव में कांग्रेस सरकार बनायेगी।
फोटो-1.