कलम सत्य शक्ति सम्मान विशेष अवार्ड शो का आयोजन 


इटावा। मिक्स राईजर ग्रुप द्वारा 2019 जाने के साथ साथ कलम सत्य शक्ति सम्मान विशेष अवार्ड शो का आयोजन होटल लीला पैलेस में किया गया। जिसके अंतर्गत पूरे भारत से चुनकर विशेष यंगेस्ट मॉडल, युवा पर्यावरण आइडियल, बेस्ट सोशल मीडिया पर्सन आदि अवार्ड दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के संस्थापक संजय आनंद, शाजिया अहमद, मिस्टर यूपी उज्ज्वल कुशवाह व एक्टर अमन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में बेस्ट सोशल मीडिया पर्सन ऑफ दि इयर का खिताब रतलाम मध्य प्रदेश के प्रारब्ध बटवाल को दिया गया जो पेशे से टिक टॉक स्टार है। इसके साथ ही दानिश जेहान यंगेस्ट मॉडल अवार्ड सृष्टी मिश्रा, तनिष्का गोयल, इमरान, युवा पर्यावरण आइडियल अवार्ड आगरा के अभिषेक को दिया गया। कार्यक्रम में विशेष फ्युचर स्टार अवार्ड मध्य प्रदेश के ऋषि सोनी, ऋषभ राजावत, निधि कुशवाह, अंशिका, रितिक यादव को मिला। निर्णायक मंडल में मॉडल ओविंद यादव, मिस इंडिया 2018 अनु चौधरी, स्टेज एक्सपर्ट साजिया अहमद, मोटिवेशन एक्सपर्ट दिव्या, प्रशांत यादव शामिल रहे। इस मौके पर असित, निखिल अवस्थी, शुभम यादव, विलन आर्ट हेड बसीम, तनिष सक्सेना, रोहन, शिवा, रिया, तनु आदि मौजूद रहे।


 


Popular posts