किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जाती और धर्म की राजनीति के धुर विरोधी थे: हाजी रियाज अहमद



 

पीलीभीत:- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का 117 वाँ जन्मदिन दिवस मनाया गया तथा उनके चित्र पर माला तथा फूल अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नि. सपा जिलाअध्यक्ष आंनद सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्म आयोजित किया गया तथा मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद रहे जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए नि. जिलाध्यक्ष ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला नि. जिलाध्यक्ष आंनद सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे देश की सम्रद्धि का रास्ता गांवो के खेतों एवमं खलियानों से हो कर गुजरता है। चौधरी साहब की नीति व किसानों व गरीबो को ऊपर उठाने की थी उन्होंने अपना जीवन गांव व गरीब के लिए समर्पित कर लिया पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जाती और धर्म की राजनीति के धुर विरोधी थे राजनीति में आने के बाद ही नही बल्कि राजनीति आने से पहले ही वे जातिपात को नही मानते थे।उन्होंने गरीबों और किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ी।चौधरी चरण सिंह जी वो नेता थे जिन्होंने अंग्रजो की गुलामी में भी भारत के किसानों का कर्जमाफी कराने का दम रखा था उन्होंने खेतों की नीलामी जमीन उपयोग का बिल तैयार करवाये थे इसी वजह से उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है।

     कार्यक्रम में डॉ राममूर्ति गंगवार, हरनाम सिंह यादव,अरुण वर्मा, कमलेश परिहार, सुरेश कश्यप, विवेक यादव,शक्ति गुप्ता, गीता गुप्ता, कांति वाहेलिया, डिम्पल गौड़, गुरदीप सिंह मल्लू, बलकार सिंह, पलविंदर सिंह, सुरेश भईया, आयूब खा, मेवाराम वर्मा,अफजल अंसारी,प्रेम बाबू यादव,रिंकू पांडे,राजकुमार भोजवाल,कृष्ण कुमार पासवान, महेश यादव,विंदु शर्मा, मान सिंह यादव,शकील अहमद, ओमकार,धर्मेंद्र, जगन्नाथ,अरसद खा, दयाराम,मंगल प्रसाद आदि ने विचार वयक्त किये।