लोगों का अधिकार है शान्तिपूर्ण ढंग से संगोष्ठी करना


सीतापुर। सर्व धर्म समाज के लोगों ने सोवमार को सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान मंच के जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद सीतापुर जाना माना प्रगतिशील शहर है, जिले के लोग समय समय पर विभिन्न मुद्दों पर अपनी जागरूकता का परिचय देते रहते हैं। रैलियों, गोष्ठी आदि के माध्यम से चर्चा परिचर्चा करते रहते हैं। इतिहास गवाह है कि इस जनपद मे कभी दंगा फसाद स्थितियां नही बनी हैं। शासन प्रशासन को कभी अधिक परेशानी नही उठानी पड़ी है।


 उन्होंने कहा सीतापुर के अमन पंसद लोग संगोष्ठी करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नही दी जिसके कारण आयोजकों मे संगोष्ठी को स्थगित कर दिया। श्री सिंह ने कहा कि पिछले दिनों सीएए व एनआरसी को लेकर पूरे देश मे प्रदर्शन हुए हैैं हमारे जनपद में भी प्रदर्शन की स्थितियां बनी जिसमे कहीं पर भी विपरीत परिस्थतियां नही बनी हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है हम सब देश के वोटर हैं, नागरिक हैं शान्तिपूर्ण ढंग से असहमति दर्ज कराना लोगांे का अधिकार हैै। विनीत दीक्षित, धीरेश कश्यप, श्रीष चन्द्र शुक्ल, गया प्रसाद आदि ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि शान्तिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन मे शामिल लोगों पर मुकदमें दर्ज नही किये जायें। उनका उत्पीड़न नही किया जाये क्योंकि वह किसी प्रकार की हिंसा मे शामिल नही हैं। इंटरनेट सेवाओं के बन्द होने से अफवाओं को और बल मिलता है, सुरक्षा की दृष्टि से यह किया जाये तो थोड़े समय के लिए किया जाए और पूर्व में सूचना दी जाये। हर व्यक्ति को अविश्वास की नजर से न देखा जाये, आम नागरिकों के सम्मान और गरिमा को बनाये रखा जाये। संगोष्ठी के आयोजकों ने बताया कि आयोजन के लिये प्रशासन से अनुमति मांगी गयी थी लेकिन अनुमति न मिलने के कारण संगोष्ठी को स्थगित कर दिया गया है।