मां व पत्नी की मौत के सदमे में जी रहे प्रौढ़ की मौत


फिरोजाबाद। पत्नी और मां को खोने का सदमा ऐसा लगा कि वह अपनी सुखबुध खौ बैठे। वह मेड़ीकल तो चलाते थे लेकिन उनका दिमांग स्थिर नही रहता था। रविवार रात्रि वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी अचानक गष खाकर गिर पड़े। स्थानीय लोगांे ने पास में ही एक चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया लेकिन उनकी मौत हो गयी। पहले मां व अनुज बधू और अब भाई की मौत से षहर के प्रमुख चिकित्सक भी बदहवास है। उनका रौ रौ कर बुरा हाल है।
षहर के प्रमुख बाल रोग विषेषज्ञ डॉ एल के गुप्ता के परिवार का संकटों का पहाड़ टूट पड़ा है। 8 अगस्त 2019 को उनकी मां षिवदेवी व अनुज बधू रानी गुप्ता की बदमाषों ने घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना में उनका भतीजा किसी तरह बाल बाल बच गया था। परिजनों की माने तो इस घटना के बाद रानी गुप्ता के पति नया रसूलपुर गली न0 4 निवासी अमित गुप्ता उर्फ गुड्डन (55) पुत्र वेदप्रकाष बदहवास हो गये। मां और पत्नी को खोने का सदमा ऐसा लगा कि वह अपनी सुधबुध खो बैठे और मानसिक तनाव में जीने लगे। वह बाईपास रोड़ स्थित एक नर्सिग होम के पास मेड़ीकल चलाते थे। वह रविवार की रात्रि मेड़ीकल बंद कर घर लौट रहे थे तभी थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत नाले की पुलिया के समीप अचानक वह गष खाकर गिर पड़े। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने उन्हें पास में ही एक चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। जहां उनका उपचार हुआ लेकिन हालत में सुधार न होने यह स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर षव को पोस्टमार्टम गृह में अज्ञात के रूप में रखवा दिया। इधर अमित गुप्ता के घर न पहुंचने पर परिजनों को षंका हुई और वह रात्रि भर उनकी तलाष में जुटे रहे। सुवह जानकारी होते ही जव वह अस्पताल आये तो अमित के मृत होने की जानकारी के बाद वह सन्न रह गये। सूचना पर मृतक के बड़े भाई डॉ एल के गुप्ता भी अस्पताल आ गये। जिनका रौ रौ कर बुरा हाल था। कुछ ही समय में परिवार के तीन लोगों की असमय मृत्यु होने से परिवार का हाल बेहाल है।