महिलाओं ने किया अधिक मतदान, एक भी ट्रांसजेंडर ने नहीं किया मतदान

 महिलाओं ने किया अधिक मतदान, एक भी ट्रांसजेंडर ने नहीं किया मतदान
जगदलपुर, 22 दिसंबर (आरएनएस)। नगर निगम के 48 में से 47 वार्डों में चुनाव के लिए कुल 91 हजार 475 मतदाताओं को वोट देना था। इनमें 43962 पुरूष और 47488 महिला तथा 25 तृतीय लिंग मतदाता शामिल थे, लेकिन वोट देने के लिए 26531 पुरूष 29584 महिला ही वोट देने पहुंचे। इसके अलावा 25 में से एक भी ट्रांस जेंडर ने वोट नहीं दिया।  पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाताओं ने वोटिंग की और फिर साबित किया कि अपने अधिकारों के प्रति महिलाएं ज्यादा सजग हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि इस बार महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित है ऐसे में शहर में 71 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। बड़ी संख्या में महिलाओं के चुनावी मैदान में होने की वजह से भी महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह रहा।
राकेश पांडे