मुगलसराय की पंजाबी आकेस्ता पार्टी, रामपुर की गतका पार्टी व पंजाब का हालदा पाइपर बैण्ड़ रहा मुख्य आकर्षण 


बाराबंकी। लाजपत नगर स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबन्धक कमेटी द्वारा सिक्खों के दसवे गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर मे नगर कीर्तन व शोभा यात्रा बड़े ही धूम-धाम के साथ निकाली गई। ''पंच प्यारो'' की अगुवाई में गुरु महाराज की शाही सवारी गुरुद्धारा परिसर से शुरु होकर बेगमगंज, छाया, राजकमल, ईदगाह, सट्टी बाजार, घंटाघर, धनोखर, निबलेट तिराहा, होते हुए पुनः गुरुद्धारा परिसर पहंुची। शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शाही सवारी में हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी रामपुर गत्का पार्टी के हेड़ हरजीत सिंह व उनकी टीम द्वारा अद्भुत करिश्मे दिखाये गये। मधुर धुन के लिए लुधियाना (पंजाब) से हालदा पाइपर बैण्ड़ पार्टी ने हेड़ कुलदीप सिह द्वारा शोभा यात्रा को एक अलग रुप में प्रदर्शित किया गया।  मुगलसराय की पंजाबी आकेस्ता पार्टी में शामिल सेवादारों ने कीर्तन-जसगायन किया। तो वही दूसरी तरफ शाही सवारी के आगें गुरु महिमा अनुसार सिक्खी महिलाओ द्वारा सेवा स्वरुप झाड़ू व पुष्प की वर्षा की जा रही थी। तो वही लैय्या मंडी स्थित अधिवक्ता सरदार भूपिन्दर पाल सिंह द्वारा शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा व गुरु महाराज के सत्कार हेतु प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों समेत बुद्धजीवियों ने हिस्सा लिया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक सुरेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशान्त मिश्रा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इसके अलावा मुख्य सेवादारो के रुप में स्टेशन अधीक्षक वी0के0शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन, डा0 रिजवान अली, विभव मिश्रा, नीरज वर्मा, हुमायू नईम खां, आनन्द सिंह, विजय प्रताप सिंह, वसीम राईन, आदिल राईन, हिसाल बारी किदवाई, सुनीत अवस्थी, आसिफ अहमद खां, डा0 रेहान अल्वी, वीरेन्द्र कुमार पटेल, संजीव बक्शी, शाहिन अख्तर, निर्मल वर्मा, पं0 प्रित्यूशकान्त शुक्ला, अवधेश यादव, पत्रकार सरदार परमजीत ंिसह विक्की, सरदार स्वर्ण सिंह, सरदार नरेन्दर सिह सलूज, दानिश सिद्दकी, गणेश सिंह अनूप, गिरीश चन्द्र, श्याम ंिसह, अंकुल वर्मा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फोटो न0-2,3,4