नागिरकता संशोधन कानून के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने गोष्ठी कर लोगों को किया जागरूक


 

फफूंद  /  औरैया

 

        नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अलग अलग तरीके से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बाबत एक बैठक की जिसमें नागिरकता संशोधन कानून के महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार पूर्वक बताया ।

 

      सोमवार को नगर के रामलीला मैदान के पास स्थित गेल वाटिका गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व सदस्यों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में एक गोष्टी की  जिसकी अध्यक्षता भाजपा फफूंद मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने की कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले भाजपा के पदाधिकारी व सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाचरण मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर

पुष्प समर्पित किए जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी ने नागरिकता बिल के बारे में बताते हुए कहा इस बिल से किसी का कुछ भी नुकसान नहीं होगा , यह बिल लोगों को नागरिकता देने वाला है नागरिकता छीनने वाला नहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने इस नागिरकता बिल से अल्पसंख्यक नागरिकों को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा यह कानून किसी भी धर्म को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, से धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिंदू, , सिख, ईसाई , पारसी, जैन , बौद् , नागरिकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।जो 31 दिसंबर 2014 से पूर्व भारत में रह रहे हो। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री अल्प संख्यक़ मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड, सलीम खान ने  इस बिल संबंध बताते हुए कहा इस बिल से मुसलमानों को बाहर क्यों रखा गया, क्योंकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, संवैधानिक मुस्लिम देश है, वहां धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़ित नहीं होते, इसलिए उन्हें इस एक्ट में शामिल नहीं किया गया, यह स्मरण रहे कि इस अधिनियम में उत्पीड़ित समुदायों के विशिष्ट वर्ग को लाभ दिया है किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है, भाजपा पदाधिकारी मानवेंद्र पोरवाल ने इस  बिल के बारे में बताया की इस नागरिकता  कानून 1955 के तहत अवैध प्रवासी कौन है, बैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश करने वाले लोग घुसपैठिए या वैद्य दस्तावेजों के साथ आने  वाले वो लोग जो स्वीकृत अवधि के बाद भी वापस नहीं गए  है वे सभी अवैध प्रवासी है घुसपैठिए है महिला मोर्चा मंत्री कंचन श्रीवास्तव ने इस नागरिकता संशोधन बिल के बारे में बताया और कहां लोग इस बिल केखिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे है कुछ पार्टियां वोट बैंक की राजनीति कर भ्रम फैला रही है और मुस्लिम समुदाय के लोगों में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मुसलमानों की नागिरकता छीन ली जाएगी और भारत देश से बाहर कर दिया जाएगा यह नागिरकता संशोधन बिल लोगों को देने के लिए है लोगों को छीनने के लिए नहीं।  नागिरकता संशोधन अधिनियम से संबंधित वहां मौजूद लोगों को पुस्तक दी गई इस मौके पर भाजपा के , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी,  सेक्टर प्रभारी, फूल सिंह राजपूत, युवा मंडल उपाध्यक्ष श्याम जी, मंडल मंत्री, अनुज दुबे, प्रशांत त्रिपाठी, वेद प्रकाश शुक्ला,अनुराग पाठक, महिला मोर्चा, अध्यक्ष, कंचन श्रीवास्तव, मोहसिन खान, मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, कमलेश कुशवाहा, मंगल सिंह नायक,सर्वेश पाल, रामशंकर राजपूत, पप्पन तिवारी, आकाश राजपूत, माता प्रसाद राजपूत , जिला मंत्री चंद्रकांति मिश्रा आदि सहित भाजपा पदाधिकारियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध मेंअपने अपने विचार व्यक्त किए व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।