पुनः रालोद के जिलाध्यक्ष बने रामबहादुर चौधरी

अलीगढ | राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव हो गए हैं | रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद ने यूपी में 75 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं | अलीगढ का जिलाध्यक्ष एकबार फिर रामबहादुर चौधरी को बनाया गया है | रामबहादुर चौधरी ने कहा है कि रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह एवं जयंत चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद ने  ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरेंगे | उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रत्येक विधानसभा स्तर पर संगठन तैयार करेंगे और लोगों की समस्याओं को उठाएंगे | उन्होंने कहा किसानो-युवाओं और गरीबों को हमेशा रालोद ही नेतृत्व देता है |
जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट, अनीस खान, सीपी धनगर, चौ हम्बीर सिंह, ओमपाल सूर्यवंशी, संजय दिवाकर, मोहन लाल वर्मा, अमित ठेनुआ, पप्पू चौधरी, डॉ हरचरण, सचिन जटवार,  मुकेश धनगर, रामवीर सिंह, अशोक फौजदार ने हर्ष व्यक्त किया है |