सामाजिक कार्य करने वालों को अधिवक्ता राजेन्द्र ने किया सम्मानित


गोला गोकर्णनाथ, खीरी। शहर निवासी अधिवक्ता राजेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आयोजित की गई परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों को जनार्दन गिरि की अध्यक्ष्ता में रविवार को तीर्थ सरोवर पर माल्यार्पण कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
अधिवक्ता राजेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया कि वर्तमान परिवेश के सामाजिक मुद्दों को लेकर अब तक गणमान्य लोगों के साथ चर्चा होती रही है। इसके लिए सभी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रो0राम औतार विश्वकर्मा, अरविंद गुप्ता राम जी, डा0 गौरव अवस्थी, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता संदीप अवस्थी, अशोक कुमार रस्तोगी, श्वेता अग्निहोत्री, कृष्णा मिश्र, शिक्षा अग्निहोत्री, सुयश त्रिवेदी, अरविंद पांडेय, अनुराधा बंसल, आनन्द प्रकाश शुक्ल, अमर फतेहपुरी, अनग वर्मा, डा0 सौरभ दीक्षित, सँजीव सक्सेना, निधि शुक्ला, रचना सक्सेना, महेश पटवारी, नवनीत वर्मा, श्याम किशोर अवस्थी, डा0 पियूष शुक्ल, कैलाश चंद्र गुप्त, विश्वनाथ राजपूत, डा0 अनुज प्रताप सिंह आदि को सम्मानित किया।