सरकार लगातार प्रयास कर रही है तथा योजनाएं भी चलाई जा रही- सदर


इटावा। महिलाएं स्वावलंबी बने तथा देश के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी करें। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है तथा योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। शुरुआत अच्छी है नतीजे भी बेहतर आएंगे। यह बात सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कही। ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से इटावा क्लब में आयोजित प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की चौखट से बाहर आएं और योजनाओं का लाभ उठाकर देश के विकास में भागीदार बनें। सब मिलकर काम करेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। 
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है। डीएम जेबी सिंह ने कहा कि समूहों के गठन से महिलाओं में जागरुकता आई है और वे अपने आय के स्त्रोत बढ़ाने के साथ ही आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं कुरीतियों के खिलाफ भी आगे आए। इस मौके पर सभी विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों को आरएफसीआईएफ एवं स्टार्टअप योजना के तीन करोड़ छह लाख की धनराशि का चेक प्रदान करते हुए व्यक्त किये इसके साथ ही  सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन समूह कुल  18 समूहों को प्रष्शस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जाहरवीर, प्रगति, उजाला स्वयं सहायता समूह,ग्राम संगठन समूह उजाला गंगा आदि शामिल है।