शिकागो)शिकागो में एक शोकसभा में गोलीबारी, 13 लोग घायल


शिकागो,23 दिसंबर । शिकागो में रविवार को एक शोकसभा में गोलीबारी में 13 लोगों के घायल होने की घटना में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।गश्त दल के प्रमुख फ्रेड वालेर ने संवाददताओं को बताया कि एक शोकसभा के दौरान किसी विवाद के बाद गोलियां चलीं। उन्होंने बताया कि गोलियां रात 12 बज कर 30 मिनट के बाद चलीं। यह शोकसभा अप्रैल माह में मारे गए एक व्यक्ति की याद में आयोजित की गई थी। शिकागो पुलिस ने रविवार शाम कहा कि मारसिएनो व्हाइट (37) को हथियार के अवैध इस्तेमाल के लिए आरोपित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शोकसभा आयोजित होने वाले स्थल से कुछ ही दूरी से व्हाइट को गिरफ्तार किया गया। वालेर ने हालांकि यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति की याद में शोकसभा आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा,'' ऐसा लग रहा था उन्होंने शोकसभा से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी की।ÓÓशिकागो के मेयर लोरी लाइटफुट ने रविवार को पीडि़तों से मुलाकात की और बताया कि अप्रैल में मारे गए व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था।