शिक्षा मंत्री कमलरानी वरूण का स्वागत करते भाजपाई तकनीकी व प्राविधिक शिक्षा मंत्री का भाजपाईयों ने किया स्वागत

 शिक्षा मंत्री कमलरानी वरूण का स्वागत करते भाजपाईतकनीकी व प्राविधिक शिक्षा मंत्री का भाजपाईयों ने किया स्वागत
अयोध्या।(आरएनएस) तकनीकी एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का सर्किट हाउस पहुंचने पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने नेतृत्व में भाजपाईयों ने स्वागत किया। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने वार्ता के दौरान महानगर जिलाध्यक्ष से संगठनात्मक गतिबिधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के विषय में जानकारी हासिल की।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने कहा कि तकनीकी शिक्षा की गुणवक्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शैक्षिक व्यवस्थाओ को आधुनिक बनाने के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे है। सरकार सर्वांगीण विकास को फोकस कर रही है। सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करने की ओर सरकार अग्रसर है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक रामचन्दर यादव, कमलेश श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, हरभजन गौड़, रवि सोनकर, नंद कुमार सिंह, शैलेन्द्रर कोरी, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे मौजूद रहे।