सोनिया राहुल तथा प्रियंका व प्रमोद की अगुवाई मे लिया संगठन की मजबूती का संकल्प, विधायक मोना के कैम्प पर दिखा उत्साह



प्रतापगढ़ जिला संवाददाता। झारखण्ड चुनाव के नतीजे पार्टी गठबंधन के पक्ष मे आते ही यहां कांग्रेसी गढ़ मे कार्यकर्ताओ के चेहरे खिल उठे। बडी तादात मे कांग्रेसी नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर एकत्रित हुये और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियों का इजहार किया। जीत के जश्न मे डूबे उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा विधानमण्डल दल की पार्टी नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व मे संगठन की नीतियों को और मजबूत बनाए जाने का संकल्प लिया। झारखण्ड चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष मे होने से सोमवार को विधायक मोना के कैम्प कार्यालय पर समर्थको मे देर शाम तक भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा प्रियंका के साथ प्रमोद तिवारी जैसे वरिष्ठ नेताओ के द्वारा जनता के हितो पर सच्चाई के साथ संघर्ष की आवाज को बुलंद करने वाली जीत है। कार्यकर्ता पार्टी के समर्थन मे नारेबाजी करते हुए एक दूसरे को जीत की बधाईयां भी सौंपते दिखे। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, केडी मिश्र, संतोष द्विवेदी, पप्पू तिवारी, अजय शुक्ल गुडडू, छोटेलाल सरोज, सिंटू मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, प्रीतेन्द्र ओझा, सालिक तिवारी, प्रवीण शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, राजेश विश्वकर्मा, मुरलीधर तिवारी, अशोक मिश्र, विनय पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, महमूद आलम, राहुल सिंह, आईपी मिश्र, बृजेश द्विवेदी, दयाराम वर्मा, देवी प्रसाद मिश्र, लल्लन मिश्र, एबादुर्रहमान, पप्पू जायसवाल, त्रिभु तिवारी, अंबुज मिश्र, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, शुभम श्रीवास्तव, ओम पाण्डेय, अंशुमान तिवारी आदि रहे। इसी क्रम मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी की अगुवाई मे झारखण्ड मे कांग्रेस झामुमो गठबंधन सरकार बनने को लेकर प्रसन्नता जताई। इस मौके पर जितेन्द्र द्विवेदी, भूपेन्द्र तिवारी काजू, रमेश कुमार कोरी, शिवम पाण्डेय, कुबेरपति मिश्र आदि रहे।