न्य सलामी के बाद नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई, उमड़ पड़ा जन सैलाब
सैन्य सलामी के बाद नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई, उमड़ पड़ा जन सैलाब

प्रावधिक शिक्षा मंत्री,प्रशासनिक अधिकारियों व बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि  

कानपुर।(आरएनएस ) कारगिल के मशकोह वैली में हिमस्खलन से शहीद हुए हवलदार धर्मेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर रविवार सुबह घाटमपुर के पतारा बिराहिनपुर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक अफसरों, नेताओं समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। सैन्य सलामी के बाद लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी तो माहौल गमगीन हो गया।

बीते गुरुवार को द्रास सेक्टर के मशकोह वैली स्थित सेना की चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी। इस घटना में घाटमपुर के पतारा बिराहिनपुर गांव के रहने वाले हवलदार धर्मेंद्र ङ्क्षसह भी शहीद हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद घर में मातम छा गया था।