हर्ष फायरिंग में एक को लगी गोली, खतरे से बाहर



*हर्ष फायरिंग में एक को लगी गोली, खतरे से बाहर



 तरया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ मौजा में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने से एक युवक को पैर में गोली लगने से घायल हो गया।जिसका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। जहां युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

                    जानकारी हो कि बृहस्पतिवार को सलेमगढ़ मौजा   निवासी किरतन गोड़ के लड़की की बारात पगरा बसंतपुर से आयी थी। और बरात में रात में अर्केशटा चल रहा था की उसी दौरान गोली चलने के आवाज से अफरा तफरी मच गया। और बगल के ‌ बिकास गोड़ पुत्र श्रीकिशुन गोड़ उम्र 14 वर्ष को जंघे में गोली लग गया। उसके बाद परिजनों ने घायल को लेकर जिला अस्पताल लेकर चले गए। जहां  इलाज चल रहा है। और घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची बहादुरपुर चौकी की पुलिस ने गांव वालों ‌के सहयोग से मौके से दो लोगों को उठा कर पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इस संबंध मे तरया सुजान प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया की चौकी पुलिस दो लोगों को घटनास्थल से उठा कर थाने लाई है। पूछताछ किया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा।