मां कामांक्षा देवी को चुनरी चढ़ाकर सुख शांति की कामना

जालौन/उरई।(आरएनएस ) मां नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर से होकर मां कामांक्षा देवी मंदिर पर 111 मीटर चुनरी एवं 251 कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों ने मां कामांक्षा देवी के दरबार में पहुंचकर माता के दरबार में चुनरी चढ़ाकर नगर की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।  
गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर मां नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरूष भक्तों ने 111 मीटर चुनरी एवं 251 कलश यात्रा निकाली। चुनरी एवं कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे बड़ी माता मंदिर से हुआ। यात्रा छोटी माता मंदिर, झंडा चैराहा, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, पानी की टंकी, तहसील रोड से देवनगर चैराहा होते हुए 7 किलोमीटर दूर अकोढ़ी दुबे के पास स्थित कामांक्षा देवी मंदिर पर शाम 5 बजे पहुंची। यात्रा जिस मार्ग से निकली वहां लोग देखने के लिए घरों के ऊपर चढ़ गए और मां के जयकारे लगाने लगे। युवाओं की नयी पहल को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गयी माता के जयकारे लगाने लगे। इस दौरान बैंड बाजों की धुनों पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त जमकर नारे लगा रहे हैं। यात्रा में दौरान समाजसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों ने जगह-जगह प्रसाद वितरण किया। वहीं, यात्रा में शामिल भक्तों पर फूल मालाओं की वर्षा की गई। मां कामांक्षा देवी के मंदिर पहुंचकर भक्तों ने श्रृद्धा भाव के साथ माता के दरबार में चुनरी चढ़ाई और नगर की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। बता दें, गुप्त नवरात्रि के पर्व पर आयोजित होने वाली यह यात्रा नगर में दूसरी बार निकाली गई। जिसमें शुक्रवार को दूसरी बार अनूठा आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर, राजा सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह, अनिल याज्ञिक, आयुष श्रीवास्तव, नीरज राठौर, अनुराग गुप्ता, मोनू सेंगर, सतीश सेंगर, अनूप सेंगर, मिंटू वकील, अखिलेश लाक्षाकार, राज पाटकर, हर्षित गुप्ता, श्याम गुप्ता, रोहित पाटकर, सुशील द्विवेदी, विजय कक्का, विजय वर्मा, दीपक सोनी, आशा श्रीवास्तव, खुशबु अग्रणी, कंचन लता उपाध्याय, नीलम गुप्ता, ऊषा पाट्कार, अंजु पाटकर, करुणा सेंगर, सुनीता, ममता, अंजलि, प्रवीणा, रंजना, अराधना, अनीता, मनीषा, नीलम, ऊषा, संगीता, उर्विजा, प्रेमलता समेत बड़ी संख्या में माता के भक्त सम्मलित थे।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, वाचस्पति मिश्रा, कैलाश पाटकार, सतीश सिंह सेंगर, विपुल दीक्षित, विवेक कुशवाहा, प्रतापवीर गौर, राजू पाटकार, रोहित पाटकार, अरविंद सोनी, श्याम गुप्ता, मीनू सेंगर, अनूप दीक्षित, श्रवण कुशवाहा, दीपक विश्वकर्मा, राममोहन कुशवाहा, सोभित सोनी, केपी सिंह, राजेश वर्मा, अनिल तिवारी, रिंकू गुप्ता, बृजनंदन सोनी, जसवंत सिंह आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।