घंटाघर प्रदर्शन : प्रदर्शनकारी महिला की मौत  


लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित ऐतिहासिक घण्टाघर पर पिछले करीब दो महीने से महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं। सीएए के खिलाफ मैदान में डटी यह महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कदम पीछे खीचने को तैयार नहीं हैं। हालांकि इसकी कीमत अब तक कई महिलाओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। गुरुवार को एक और प्रदर्शनकारी महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला का नाम शमसुन्निसा है। जिनकी उम्र लगभग 70 बताई गई है। मृतक महिला के परिवार वालो का कहना कि (शमसुन्निसा) सीएए के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन कर रही थी। शुक्रवार को हुई बारिश में (शमसुन्निसा) भीग कर बीमार हो गई थी। जिसके बाद से महिला को इलाज के लिए बलरामपुर में भर्ती कराया गया था , जहां से डांक्टरें ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था । जहां बुधवार की रात शमसुन्निसा की मौत हो गई। मृतका सहादतगंज थाना क्षेत्र के तकिया बदर अली शाह मौज़ज़्म नगर की रहने वाली है। शमसुन्निसा ( मृतका ) के मौत की वजह ठंट बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना कि यदि घंटाघर प्रदर्शन स्थल पर टेंट लगा होता तो महिलाएं बीमार नही होती।